सहारा इंडिया का रीजनल मैनेजर धराया, राशि दुगनी करने का लालच देकर छह करोड़ की धोखाधड़ी

सीहोर।भोले भाले लोगों को पांच साल में राशि दोगुनी का झांसा देकर उनसे 6 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले सहारा इंडिया कंपनी के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ राज्य के रीजनल मैनेजर शिवाजीसिंह को सीहोर कोतवाली थाना पुलिस ने दबोचा है. मुख्य आरोपी के पकड़े जाने से अन्य फरार लोगों को तलाशने में आसानी होगी.

पुलिस के अनुसार 4 जनवरी 23 को सीहोर इंग्लिशपुरा निवासी राजाराम पिता घासीराम राठौर ने आवेदन दिया था. इसमें सहारा इंडिया कंपनी की शाखा सम्राट कांप्लेक्स सीहोर के मैनेजर एसके मगार्डे, कैशियर योगेंद्र चौधरी, रीजनल मैनेजर जयप्रकाश श्रीवास्तव, तत्कालीन जोनल मैनेजर और वर्तमान रीजनल मैनेजर शिवाजीसिंह पर प्रलोभन देकर जमा कराई राशि को समय सीमा बीतने के बाद भी नहीं लौटाते हुए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने आवेदन की जांच के आधार पर चारों के खिलाफ विभिन्न धारा में प्रकरण पंजीबद्ध किया था।

एसपी दीपक कुमार शुक्ला, एएसपी सुनीता रावत, सीएसपी डॉ. अभिनंदन शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने थाना स्तर पर टीम बनाई. टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तलाश शुरू की. इसी दौरान उत्तरप्रदेश के गोरखपुर और हाल अवधपुरी कॉलोनी भोपाल निवासी आरोपी रीजनल जैनेजर शिवाजी सिंह पिता बैजनाथसिंह के भोपाल में होने की सूचना मिली. पुलिस ने उसे भोपाल से गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है.

सहारा इंडिया से कई नागरिक हैं पीडि़त

जिन लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई को सहारा इंडिया कंपनी में जमा किया था उनमें से कई लोग अब भी राशि वापस करने कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं. उनको मायूस और परेशान होकर वापस घर लौटना पड़ता है. कोतवाली पुलिस रीजनल मैनेजर की गिरफ्तारी को अहम मान रही है. बताया जा रहा है कि रीजनल मैनेजर के पकड़े जाने से जो लोग शिकायत दर्ज नहीं कर पाए थे वह भी अब सामने आ सकते हैं. मामले में अभी तक 10 नामजद लोगों ने शिकायत की है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सहारा इंडिया कंपनी के रीजनल मैनेजर को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है. प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जा रही है. अब तक 10 लोगों ने 6 करोड़ रुपए धोधाधड़ी की शिकायत की है.

रविन्द्र यादव,

थाना कोतवाली प्रभारी

Next Post

अतिक्रमण पर खामोश प्रशासन, सड़क पर पार्किंग से आम जनता त्रस्त

Sun Aug 24 , 2025
आमला। नगर में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। हालात यह हैं कि रसूखदार और अमीर लोग खुलेआम सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर रहे हैं। कई जगहों पर उनके मकान और दुकानों का हिस्सा सार्वजनिक भूमि पर खड़ा है। इतना ही नहीं, कारों की […]

You May Like

मनोरंजन