
भोपाल। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक आरोपी ने 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात कर दी. पीड़िता के बयान के आधार पर पिपलानी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विक्की प्रसाद ने सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती की थी. फोन काल और चैट के जरिए बात करते हुए आरोपी ने लड़की को घुमाने के बहाने से बुलाया था. मौका फायदा उठाते हुए आरोपी ने दुष्कर्म किया. इस बीच लड़की की तबीयत खराब होता देख आरोपी वहां से भाग गया. लड़की ने अपने परिवार के लोगों को बुलाया और पूरी सच्चाई बताई. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह निजी स्कूल की छात्रा है. कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती आरोपी विक्की के साथ हुई. चैट और फोन काल पर बातचीत होने के बाद आरोपी ने छात्रा को मिलने के बहाने से बुलाया था.
