शहर में एक ही रात में 51 नशेड़ी पकड़े


इंदौर:देश के सबसे स्वच्छ शहर माने जाने वाले इंदौर में गांजा, शराब और ड्रग्स का नशा करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. नशे की हालत में कई अपराधी वारदातों को अंजाम देते हैं. इससे शहर में अपराध के मामले भी बढ़ रहे हैं. इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है. इसी अभियान के चलते पुलिस ने एक ही रात में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 51 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है. रविवार की रात दबोचे गए इन आरोपियों में मादक पदार्थ रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले आरोपी शामिल हैं. पुलिस सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार, आजाद नगर पुलिस ने आलोक नगर से मनीष राजपूत, तेजाजी नगर पुलिस ने लिम्बोदी से शिव चौहान और राऊ पुलिस ने फैक्ट्री एरिया से मनीष पांचाल को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा. सभी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. इसके अलावा, शहर के कई थानों की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में गांजा पीने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को भी पकड़ा. पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में कई अपराधी वारदातों को अंजाम देते हैं, इसलिए चौराहों पर चेकिंग पाइंट लगाकर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है. पिछले एक हफ्ते से पुलिस लगातार इस तरह की कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

Next Post

बोलीविया में बस पहाड़ी सड़क से नीचे गिरी, कम से कम 16 लोगों की मौत

Tue Oct 28 , 2025
ला पाज़, 28 अक्टूबर (वार्ता) बोलीविया के केंद्रीय कोचाबम्बा विभाग में सोमवार को एक अंतर-प्रांतीय बस के एक खड़ी पहाड़ी सड़क से 600 मीटर से ज़्यादा नीचे गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। […]

You May Like