सर्दियों में बढ़ी यात्रियों की मांग: पश्चिम रेलवे ने 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़ाए

इंदौर. यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष किराए वाली चार जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे एक बार फिर बढ़ा दिए हैं. यह विस्तार शीतकालीन अवधि में यात्रा सुविधा को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से किया है.

जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल खेमराज मीना ने बताया कि, पश्चिम रेलवे ने सर्दियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि बढ़ा दी है, जो इस प्रकार से है. बांद्रा टर्मिनस – अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, ट्रेन 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर: 29 दिसंबर 2025 तक चलेगी. ट्रेन 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस: 28 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई. अजमेर – दौंड साप्ताहिक स्पेशल, ट्रेन 09625 अजमेर–दौंड: 25 दिसंबर 2025 तक चलेगी. ट्रेन 09626 दौंड–अजमेर: 26 दिसंबर 2025 तक विस्तारित. अजमेर – सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल, ट्रेन 09627 अजमेर–सोलापुर: 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी. ट्रेन 09628 सोलापुर–अजमेर: 1 जनवरी 2025 तक बढ़ाई गई. बीकानेर साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल, ट्रेन 04715 बीकानेर–साई नगर शिरडी: 27 दिसंबर 2025 तक चलेगी. ट्रेन 04716 साई नगर शिरडी–बीकानेर: 28 दिसंबर 2025 तक विस्तारित है. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेन के आगमन, प्रस्थान, ठहराव और कोच संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए समय सारणी व आधिकारिक माध्यमों से अपडेट लेते रहें.

Next Post

मासूम से दुष्कर्म: सीएम डॉ यादव सख़्त, रायसेन एसपी मुख्यालय अटैच, मिसरोद टीआई हटाए

Tue Nov 25 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार रात 8:15 बजे अचानक पुलिस मुख्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएस, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रायसेन कांड में अब तक गिरफ्तारी न होने पर गहरी नाराज़गी जताई और मंडीदीप में हुए […]

You May Like