नशे में धुत्त ट्रक चालक ने वाहनों को रौंदा, सिपाही घायल 

 

कटनी। नो एंट्री में शहर में घुसे नशे में धुत्त ट्रक चालक ने ट्रक से चांडक चौक तिराहे में तीन चार वाहनो को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे पन्ना मोड़ की ओर से आ रहे 10 चक्का ट्रक क्रमांक यूपी 25 डी टी 2729 के चालक ने लगातार तीन चार वाहन को जोरदार टक्कर मारी, इस दौरान चांडक चौक तिराहे पॉइंट में तैनात यातायात सिपाही रत्नेश दुबे दूसरे को बचाने के चक्कर में वह घायल हो गए, उपस्थित नागरिकों की सहायता से घायल को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया, मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा व यातायात प्रभारी राहुल पांडे मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की पूर्णतः जानकारी ली जा रही है। चालक ट्रक छोड़ मौके से तुरंत भाग निकलना चाहा लेकिन कोतवाली पुलिस बल ने चालक को चांडक चौक से भागते हुए पकड़ा, उसे कोतवाली थाने ले जाया गया है।

Next Post

कुक्षी के कई मोहल्ले में एक महीने से हो रहा दूषित पेयजल सप्लाई,रहवासियों ने सौपा सीएमओ को ज्ञापन

Tue Mar 11 , 2025
कुक्षी।नगर के कई मोहल्लो में कई दिनों से गंदा और बदबूदार पेयजल सप्लाई होने से लोगों को पेट दर्द की समस्या के साथ पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।वही दूषित बदबूदार पानी के उपयोग से लोगों को जलजनीत बीमारियों को लेकर भय का वातावरण बना हुआ है। नलों […]

You May Like