रक्कश टैंक पूरा नहीं भरने से ग्वालियर में पेयजल सप्लाई हुई प्रभावित

ग्वालियर: मोतीझील पर रक्कश से जाने वाली 750 एमएम डाया लाइन से मोतीझील से मुरार जाने वाली 700 एमएम डाया पंपिंग मैन लाइन से मिलान करने का कार्य किया जा रहा है, जो कि देर रात तक जारी रहा। इसके चलते रक्काश टैंक पूरा नहीं भर पाने से रक्कश टैंक से ग्वालियर में आज बुधवार को सुबह सप्लाई होने वाला जल प्रदाय बेहद कम दबाव से सप्लाई हुआ।

सहायक यंत्री ने बताया कि सुधार कार्य के चलते रक्काश टैंक पूरा नहीं भर पाने से रक्काश टैंक से ग्वालियर में पानी सप्लाई प्रभावित हुई है जिसमें वार्ड क्रमांक 6 में घास मंडी, बाबा कपूर, किला गेट, बंडाघूरा, राय मोहल्ला, वार्ड 7 में कृष्णा नगर, सती बिहार वार्ड 9 में राजा की मंडी, चार शहर का नाका, वार्ड 11 में हजीरा, गोसपुरा नंबर एक एवं दो, वार्ड 12 में जेसी मील की लाइनें, सुभाष नगर वार्ड 13 में मटका वाला पुल, वार्ड 14 में तानसेन नगर आदि संपूर्ण क्षेत्र कम दबाव से जल प्रदाय किया गया।

Next Post

बजट भाषण शुरू, विपक्ष की टोंका-टांकी के बीच किसानों-युवाओं पर फोकस

Wed Feb 18 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। विपक्षी सदस्यों की टोकाटाकी और शोर-शराबे के बीच भी वित्त मंत्री लगातार बजट भाषण पढ़ रहे हैं। भाषण के शुरुआती हिस्से में सरकार ने रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हितों को प्रमुखता दी।वित्त […]

You May Like