
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। विपक्षी सदस्यों की टोकाटाकी और शोर-शराबे के बीच भी वित्त मंत्री लगातार बजट भाषण पढ़ रहे हैं। भाषण के शुरुआती हिस्से में सरकार ने रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हितों को प्रमुखता दी।वित्त मंत्री ने “हर हाथ को काम, युवाओं को रोजगार” तथा “हर नारी को न्याय” को बजट का मूल मंत्र बताते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।
किसानों के लिए 337 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है, वहीं फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके अलावा किसानों को एक लाख सोलर पंप उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई है।सरकार ने गौशालाओं की सहायता राशि बढ़ाने तथा प्राकृतिक खेती को निरंतर प्रोत्साहन देने की बात भी दोहराई। बजट भाषण के दौरान सत्ता पक्ष मेज थपथपाकर समर्थन जताता रहा, जबकि विपक्ष बीच-बीच में आपत्ति दर्ज कराता नजर आया।
