
अशोकनगर। कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह में शामिल होने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंचे। प्रदेशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता यहां पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में गिरफ्तारी देने पहुंचे हैं। पटवारी ट्रैक्टर से पुरानी कृषि उपज मंडी स्थित सभास्थल तक पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अशोकनगर में ही हैं। वे कुछ देर में सभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां सभा के बाद सभी नेता-कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने मुंगावली थाने जाएंगे।
