मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मु से मिलकर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी

नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।

राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी देते हुए कहा , “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। ”

इससे पहले प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की और केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में भी इस पर चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकवादी हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 25 मिनट तक ताबड़तोड़ हमले कर नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

 

 

Next Post

प्रधानमंत्री ने जो कहा वो किया, हम सब का सीना हुआ 56 इंच का : यादव

Wed May 7 , 2025
भोपाल, 07 मई (वार्ता) ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि श्री मोदी ने जो कहा, वो किया और भारतीय सेनाओं की इस कार्रवाई से हम सब का सीना 56 इंच का हो गया है। डॉ […]

You May Like