दतिया: सीतापुर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई 19 वर्षीय आदित्य परिहार नामक युवक की मौत हो गई। रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हुई।यह गोराघाट थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव की घटना है।
मृतक मुरेरा का निवासी था और 2 बहनों का इकलौता भाई था। वह सीतापुर गांव में खेती करता था। गोराघाट पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
