पंचांग 06 मार्च 2026:-
रा.मि. 15 संवत् 2082 चैत्र कृष्ण तृतीया भृगुवासरे शाम 5/16, हस्त नक्षत्रे दिन 9/6, गण्ड योगे प्रात: 6/54, विष्टि करणे सू.उ. 6/11, सू.अ. 5/49, चन्द्रचार कन्या रात 9/55 से तुला, पर्व- संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष- शुक्रवार 06 मार्च 2026
वर्ष केप्रारंभ में अचानक धन लाभ का योग है, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद के कारण मन खिन्न रहेगा, साझेदारी में विवाद बढ़ेगा, धन संकट का सामना करना होगा, वर्ष के अन्त में व्यक्तिगत संबंधों मेंसुधार होगा, मित्रों के सहयोग से लाभ होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों से धन संकट का सामना करना पड़ेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का साझेदारी में विवाद बढ़ेगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग, व्यापार मं वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक मित्रों की मदद मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निजी पुरूषार्थ की प्राप्त होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग रहेगा.
————————————————————-
आज का भविष्य: शुक्रवार 06 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सुन्दर आकर्षक व्यक्तित्ववान कार्यो के प्रति सजग रहने वाला होगा. परोपकारी एवं दयालु होगा. अच्छी शिक्षा प्राप्त करेगा. नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. माता पिता का पूरा ध्यान रखेगा. जन्म स्थान के पास भाग्योदय होगा.
————————————————————-
मेष- सुविधा की कमी से महत्वपूर्ण कार्य में मुश्किल होगी. भूमि भवन संपत्ति के कार्यो में सफलता मिलेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी. सात्विक कार्य बनेंगे.
वृषभ- बातों बातों में नये काम की शुरूआत हो सकती है. आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा. मित्र वर्ग मदद करेंगे. कामकाजी यात्रा होगी.
मिथुन- अपने ही लोग उलझानें की कोशिश करेंगे. महत्वपूर्ण समस्याओं का सरलता से समाधान होगा. मांगलिक कार्य बनेंगे. प्रवास में उठाईगीरों से सावधानी रखें.
कर्क- अधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगा. नये संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. संतान पक्ष का सुख मिलेगा.
सिंह- विवादास्पद मामले हल होने की संभावना है. मन में प्रसन्नता रहेगी. आय में वृद्धि होगी. पूज्य व्यक्ति का सहयोग मिलने का योग है.
कन्या- व्यवहारिक कार्यो में सावधानी बांछनीय. अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा. मान सम्मान प्राप्त होगा. साहस संयम रखकर कार्य करें.
तुला- सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी. वाहन सुख मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें. मान सम्मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.
वृश्चिक- मूल्यवान वस्तु सम्हालकर रखे. उदर विकार हो सकता है. भावुकता से बचें. लाभ कम, खर्च अधिक होगा.
धनु- अपनों की मदद करके आप खुश रहेंगे. पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. व्यवसायिक मामलों में विचार होगा. अतिथि आगमन होगा.
मकर- घरेलू कामकाज में व्यस्तता रहेगी. पत्नी के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेगा. कोई ऐसी बात मालुम होगी, जिससे आपको प्रसन्नता होगी.
कुम्भ- अपूर्ण समाचारों पर गलत निर्णय ले सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लापरवाही से कार्य करने में कष्ट हो सकता है. मांगलिक कार्य बनेगा.
मीन- प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आयेगी. मनचाही वस्तुओं की प्राप्ति होगी. लाभदायक अवसर प्राप्त होने का योग है. वैवाहिक कार्यों में सपफलता मिलेगी.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
चैत्र कृष्ण तृतीया को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, के भाव में तेजी होगी. रूई, कपास, सूत, बिनौला, खली, के भाव में वृद्धि होगी. वायदा विचार आज 12 बजकर 32 मिनिट से विशेष रूप से बाजार का रूख देखकर कार्य करें. भाग्यांक 3207 है.
————————————————————-
