इंडोनेशिया में बाढ़ और भू-स्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 631 हुई

जकार्ता, 02 दिसंबर (वार्ता) इंडोनेशिया में बाढ़ और भू-स्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 631 हो गई है और 472 लापता लोगों की तलाश जारी है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के उत्तर सुमात्रा, आचेह और पश्चिम सुमात्रा प्रांतों में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भू-स्खलन से ये हादसे हुए हैं। अधिकारियों ने पहले 604 मौतों की सूचना दी थी।

इंडोनेशिया की नेशनल एजेंसी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट (बीएनपीबी) ने बताया, ”इस प्राकृतिक आपदा में 631 लोग मारे गए हैं, 472 लापता हैं और 2,600 लोग घायल हैं।”

इसमें कहा गया है, ”3,500 इमारतों को बहुत नुकसान हुआ है और दस लाख लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।

 

Next Post

कांग्रेस मैदान में उतरी, पटवारी ने हर विभाग की जन-समीक्षा का किया ऐलान

Tue Dec 2 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज एक प्रेस वार्ता में घोषणा की कि कांग्रेस प्रदेश सरकार के मंत्रियों और विभागों की जन-समीक्षा शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के बीच जाकर सरकार के काले रिकॉर्ड उजागर करेगी। पटवारी ने बीजेपी विधायकों को चुनौती देते हुए कहा […]

You May Like

मनोरंजन