छात्रों ने प्रभातफेरी के साथ दिया जागरुकता का संदेश

सीहोर। वीआईटी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक शिविर के दूसरे दिन ग्राम बोरखेड़ा में प्रभात फेरी के साथ की गई. इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा भजनों के गायन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूकता संदेशों का प्रसार किया गया.

प्रभात फेरी के उपरांत सात दिवसीय एनएसएस वार्षिक शिविर का समापन हुआ. इस मौके पर विश्वविद्यालय के वाइस प्रेसिडेंट शंकर विश्वनाथन, प्रो वाइस चांसलर डॉ. टीबी श्रीधरन, प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह वर्मा तथा सरपंच मानकुंवर बाई उपस्थित थे. उन्होंने ग्राम विकास, सेवा भावना एवं सामाजिक दायित्वों से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए. वाइस प्रेसिडेंट शंकर विश्वनाथन ने ग्रामीणों को स्वच्छ एवं समृद्ध गांव के निर्माण हेतु प्रेरित किया. उन्होंने स्वास्थ्य की दृष्टि से गरम पानी पीने की सलाह दी तथा ग्रामीण बच्चों को विश्वविद्यालय की डिस्ट्रिक स्कीम से अवगत कराते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया. स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर चार अलग-अलग जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया. इन रैलियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरुकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाया गया. सुश्री दीप्ति भोजवानी द्वारा ग्रामीण बच्चों को शिक्षण प्रदान किया गया. स्वयंसेवकों द्वारा शिवसती से शिव-पार्वती विषय पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद भट्ट, डॉ. देवव्रत गुप्ता, डॉ. गीतांजली गिरि आदि उपस्थित थे.

 

 

Next Post

राजस्थान के मोस्ट वांटेड निकले तीनों बदमाश

Wed Feb 4 , 2026
सीहोर/ आष्टा। एक दिन पहले गोलीबारी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने जब गिरफ्तार कर उनकी आपराधिक कुंडली खंगाली तो पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि 20 से 28 वर्ष की आयु के यह तीनों युवक राजस्थान के विभिन्न थानों के मोस्ट वांटेड अपराधी हैं. इनमें से एक के […]

You May Like