रीवा जिले के किसानों को मिली 38 करोड़ 49 लाख की किसान सम्मान निधि

नवभारत न्यूज

रीवा, 24 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भागलपुर, बिहार में आयोजित किसान सम्मेलन में किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से किसान सम्मान निधि की राशि जारी की. रीवा जिले के एक लाख 92 हजार 495 किसानों के बैंक खाते में कुल 38 करोड़ 49 लाख 90 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई. प्रत्येक किसान के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि के रूप में दो-दो हजार रूपए प्राप्त हुए हैं. किसान सम्मान निधि से प्राप्त राशि किसानों की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में बड़ी सहायक होती है. रीवा जिले में तहसील त्योंथर में 29306, मनगवां में 28811, जवा में 25014, सेमरिया में 25412, सिरमौर 24720, तहसील हुजूर में 21706, गुढ़ में 16726, रायपुर कर्चुलियान में 14132 तथा तहसील हुजूर नगर में 6668 किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की राशि पहुंची. इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि जिले भर में किसान सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण सभी विकासखण्डों और ग्राम पंचायतों में दिखाया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र रीवा के सभागार में आयोजित किया गया. इसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ अजय पाण्डेय ने किसानों को जैविक खेती के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी. किसानों को मिट्टी परीक्षण, वर्मी कम्पोस्ट खाद और जैविक खाद के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया. कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया. कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्रेयस गोखले, कृषि वैज्ञानिक डॉ संजय सिंह तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

Next Post

भारत बिजली क्षेत्र में अपनी विनिर्माण क्षमता को तेजी से बढ़ा रहा है: गोयल

Mon Feb 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 फरवरी, (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के विद्युत उद्योग से एक एकीकृत विश्व स्तरीय प्रदर्शनी मंच बनाने की अपील करते हुये आज कहा कि भारत कई अरब डॉलर के निर्यात बाजार पर कब्जा करने की दृष्टि से, विद्युत और बिजली क्षेत्र में […]

You May Like