अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 31 हथियार जब्त

भोपाल। मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी, खरीद-फरोख्त और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने पिछले पांच दिनों में व्यापक कार्रवाई करते हुए बुरहानपुर, खरगोन, सागर और इंदौर में 31 अवैध हथियार जब्त किए हैं। पुलिस की इन कार्रवाइयों में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बुरहानपुर के खकनार थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 देशी पिस्तौल, 45 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की। हथियारों के परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

खरगोन पुलिस ने बिना नम्बर की स्कॉर्पियो से यात्रा कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा। वाहन की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 10 देशी पिस्तौल बरामद हुईं। पूछताछ में हथियार सिग्नूर क्षेत्र के एक व्यक्ति से खरीदने की जानकारी सामने आई।

इंदौर के राऊ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चार पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और चार कारतूस जब्त किए। वहीं, सागर के कैंट क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण इकाई का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यहां देशी पिस्तौल, रिवॉल्वर, हथियार, तीन कारतूस तथा निर्माण में इस्तेमाल उपकरण और कच्चा माल बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य अवैध हथियारों के निर्माण से लेकर खरीद, परिवहन और वितरण तक पूरी आपूर्ति श्रृंखला पर शिकंजा कसना है।

Next Post

ऑपरेशन अमानत के तहत मोबाइल लौटाया

Wed Aug 12 , 2026
जबलपुर। रेल सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों के छूटे हुए सामान को सुरक्षित वापस लौटाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का मोबाइल फोन बरामद कर उसे सही-सलामत सुपुर्द किया गया। 12 अगस्त को उप निरीक्षक राजकुमार चन्देल एवं आरक्षक मुकेश कुमार गश्त के दौरान प्लेटफार्म […]

You May Like