जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत डीआरएम ऑफिस के पास कोर्ट बाबू से लूट करने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।टीआई अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि अमित कुमार मेहरा 37 वर्ष निवासी रेल्वे पुल के पास गोटेगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह जिला न्यायालय जबलपुर मे सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ है।
29 जुलाई को डीआरएम आफिस के पास स्कूटी से पहुंचे दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी करते हुए जीशान पिता मोहम्मद रफीक 20 वर्ष निवासी चादनी चौक हनुमानताल, रैहान अहमद पिता मोहम्मद नसीम 20 वर्ष निवासी हनुमानताल को पकड़ा गया। जिन्होंने लूट करना स्वीकार किया। लूटा गया मोबाइल, घटना मेंं प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया।
