
सिरोंज। स्थानीय नवीन बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर कई फीट तक दुकानों का सामान रखकर अतिक्रमण करने तथा नवीन बस स्टैंड क्षेत्र में लोडिंग वाहन चालकों द्वारा वाहनों की पार्किंग करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. शहर में इन दिनों मंडी में भारी आवक के चलते स्थानीय नवीन बस स्टैंड एवं मंडी बाईपास रोड पर वाहनों की कतारें लगी दिखाई दे रही है.
हालांकि प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए दिन भर प्रयास किये जा रहे हैं. जिससे लोगों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है. लेकिन स्थानीय नवीन बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर कई फीट तक दुकानों का सामान रखकर अतिक्रमण करने तथा नवीन बस स्टैंड क्षेत्र में लोडिंग वाहन चालकों द्वारा वाहनों की पार्किंग करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. लोगों की मनमर्जी से यातायात व्यवस्था यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है.
इस दौरान यातायात में तैनात कर्मचारियों द्वारा वाहनों को कतार में लगाकर यातायात व्यवस्था बनाई जा रही है. जिससे शहर के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना ना करना पड़े. लेकिन नवीन बस स्टैंड क्षेत्र में तालाब के आसपास के क्षेत्र में कई लोडिंग वाहन चालकों द्वारा अपने वाहनों की पार्किंग कर इस क्षेत्र को पार्किंग स्थल बना दिया गया है. तो वहीं कई दुकानदारों द्वारा अपने दुकानों
का सामान भी दुकानों से कई फीट आगे तक रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है. जिससे लोगों को मनमर्जी प्रशासन की व्यवस्था पर भारी पड़ रही हैं. कई बार नगरपालिका द्वारा इस क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. लेकिन यह दुकानदार कुछ ही दिनों में स्थिति जस की तस बना देते हैं. तथा दुकानों का सामान सड़कों पर कई फीट तक अतिक्रमण कर रखने लगते हैं. नगरपालिका इन
दुकानदारों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है. जिससे बार-बार यह दुकानदार अतिक्रमण करने से संकोच नहीं कर रहे हैं. नगरपालिका द्वारा हर बार इन दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की समझाईश दी जाती है, तो वहीं कई बार अतिक्रमणों को हटाया भी जाता है. बावजूद इसके अतिक्रमण के हालात जस की तस बन जाते हैं. लोगों का कहना है कि प्रशासन अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई करें. जिससे एक ही जगह पर बार-बार अतिक्रमण होने से रोका जा सके. वहाँ तालाब के आसपास बड़ी तादाद में लोगों द्वारा वाहनों की पार्किंग भी की जा रही है. जिससे यह क्षेत्र लोडिंग बाहनों का पार्किंग स्थल बनता जा रहा है. एक और जहां प्रशासन यातायात व्यवस्था बनाने तथा लोगों को जाम से राहत दिलाने की भरसक कोशिश कर रहा है, तो वही दूसरी और लोग अपने वाहनों की सड़क पर ही पार्किंग कर देते हैं. जिससे प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था बिगड़ने लगती है. लोगों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करे.
