
टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ ने गुरुवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट रोड पर रैली निकालने के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय और जिला कलेक्टर के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। इन ज्ञापनों के माध्यम से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में मध्य प्रदेश में भू लेंटिंग एक्ट कानून को पूरी तरह वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। इसके साथ ही, मक्का और मूंगफली की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने और रबी सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।
