सीहोर। इनर व्हील क्लब द्वारा मॉर्निंग वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नेहा विजयवर्गीय ने कहाकि व्यस्त जीवनशैली के बावजूद, महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे परिवार और समाज की रीढ़ हैं. इस मौके पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उसमें प्रथम संगीता राय, दूसरा स्थान अंकित अग्रवाल और तीसरा स्थान निकिता उपाध्याय रही. अंत में सचिव सीमा व्यास और आरती ठकराल द्वारा आभार व्यक्त किया गया.
इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में मॉर्निंग वॉक प्रतियोगिता
