दुर्गा पंडालों में आने वाले भक्तजनों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद,स्वयं एसपी द्वारा पहुंचकर किया औचक निरीक्षण

पांढुरना:नवरात्रि उत्सव के दौरान नगर सहित पूरे जिले में शांति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती विदिता धनगड़ के निर्देश पर निर्भया तथा थाना मोबाइल द्वारा सभी मंदिरों,सार्वजनिक दुर्गा पंडाल का सतत भ्रमण करेंगी,स्वयं एसपी द्वारा बीते रात्रि दुर्गा पंडाल का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,पुलिस को देख विशेषक महिलाएं तथा बालिकाओं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहीं है।

नवागत जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती विदिता धनगड द्वारा पदभार ग्रहण करते ही सर्वप्रथम पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने की सख्त हिदायत देंने के बाद अब उनके द्वारा नगर मुख्यालय सहित पूरे जिले में अपराधों की रोकथाम के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है,पुलिस थानों,चौकियों का औचक निरीक्षण कर जांच करने के साथ ही लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहें है।
वहीं वर्तमान में जारी नवरात्र उत्सव के दौरान शांति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने जिले के समस्त पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों के साथ ही सार्वजनिक दुर्गा पंड़ालों तथा गरबा स्थलों पर मुस्तैदी से सतत निगरानी करने तथा अपराधियों,असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए।
सोमवार की रात्र स्वयं एसपी श्रीमती धनगड़ द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक दुर्गा पंडालों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Next Post

भारतीय ज्ञान परंपरा से समृद्ध होगा शोध, जीवाजी विश्वविद्यालय में 'शोधदृष्टि' कार्यशाला आयोजित

Tue Oct 13 , 2026
ग्वालियर:जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में स्टूडेंट्स ऑफ हॉलिस्टिक डेवलपमेंट ऑफ ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और भारतीय ज्ञान परंपरा नोडल केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में शोध मार्गदर्शकों की भूमिका’ विषय पर अकादमिक कार्यशाला ‘शोधदृष्टि’ का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर […]

You May Like