खेत में नहीं पहुंच सकी गाड़ी, किसानों ने कंधे पर उठाया ट्रांसफार्मर 

सीधी। जिले के घोघरा पंचायत क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण किसान नया ट्रांसफार्मर को बांस के सहारे कंधों पर उठाकर खेत तक ले जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि खेत के बीच धान की खड़ी फसल होने और वाहन के पहुंचने का रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा। वीडियो में दर्जनभर से अधिक ग्रामीण ट्रांसफार्मर को बांस के सहारे उठाकर खेत की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

इसी दौरान एक युवक ने पूरे घटनाक्रम पर व्यंग्यात्मक बघेली गीत गाते हुए वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में बिजली व्यवस्था के लिए ट्रांसफार्मर की जरूरत थी, लेकिन खड़ी धान की फसल के बीच वाहन पहुंचने का रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को खुद ही नया और खराब ट्रांसफार्मर उठाकर ले जाना पड़ा।

Next Post

भंवरसेन पहाड़ी की खाई में गिरने से बची बोलेरो 

Thu Sep 17 , 2026
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत भंवरसेन पहाड़ी पर बुधवार शाम एक भीषण सडक़ हादसा होते-होते टल गया। बुधवार शाम करीब 4 बजे एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई की तरफ बढऩे लगी। गनीमत रही कि समय रहते वाहन ढलान पर पत्थरों के बीच बोलेरो अटक गई और खाई […]

You May Like