भंवरसेन पहाड़ी की खाई में गिरने से बची बोलेरो 

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत भंवरसेन पहाड़ी पर बुधवार शाम एक भीषण सडक़ हादसा होते-होते टल गया। बुधवार शाम करीब 4 बजे एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई की तरफ बढऩे लगी। गनीमत रही कि समय रहते वाहन ढलान पर पत्थरों के बीच बोलेरो अटक गई और खाई में गिरने से बची। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पहाड़ी के दुर्गम रास्ते और ढलान में फंसी बोलेरो को सुरक्षित निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई।

क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को खींचकर ऊपर मुख्य मार्ग पर लाया गया। वाहन के सुरक्षित बाहर आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Next Post

सेवा संकल्प अभियान: 50 लाख हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, सीएम मोहन ने बताई सरकार की उपलब्धियां

Thu Sep 17 , 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान के तहत प्रदेश में 299 से ज्यादा स्थानों पर रक्तदान कार्यक्रम होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान से […]

You May Like