भोपाल: पुष्पगिरी तीर्थक्षेत्र पर आयोजित बैनर प्रजेंटेशन के गरिमामय कार्यक्रम में सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ भोपाल के 80 सदस्यों ने आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के संदेश भारत के स्वाभिमान के लिए देश की प्राचीन कला और संपदा हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए हथकरघा की थीम पर अपनी सुंदर प्रस्तुति के साथ ग्रुप का बैनर प्रजेंटेशन किया ग्रुप के सभी महिला पुरुष सदस्य एक समान वेष भूषा में, ग्रुप के विशेष बैनर, चल चरखा, भारतीय नक्शे की नक्काशी से बने सिंहासन पर आचार्य श्री का कटआउट फोटो, हथकरघा से बने वस्त्र, सूत कातने के कपास की डलिया, जयपुरी रंगीन छतरी, सुंदर सुसज्जित तख्तियों पर लिखे हथकरघा के संदेश लेकर चल रहे थे।
लगभग 100 से अधिक ग्रुपों की प्रस्तुति के पश्चात निर्णायकों के द्वारा सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्रुप को 2024 की धार्मिक सामाजिक गतिविधि के लिए श्रेष्ठ ग्रुप एवं श्रेष्ठ सचिव के लिए मनोज मन्नु को पुरुस्कृत किया गया।इससे पूर्व प्रातः ध्वजारोहण के शानदार कार्यक्रम में 30 ध्वजारोहणकर्ता परिवारों में भोपाल से एकमात्र परिवार ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन आर एम परिवार ने ग्रुप के समस्त सदस्यों के साथ ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त किया।
