शादी में गया था परिवार, चोरों ने जेवरात कर दिए पार

शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सनौसी गांव में एक बार फिर सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। राजकमल पटेल का परिवार शादी कार्यक्रम में गया था जब लौटा तो घर में चोरी की घटना का खुलासा हुआ। परिवार जब लौटा तो ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर लोगों ने देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

युवक फांसी पर झूला

Mon Mar 10 , 2025
उमरिया। एक युवक द्वारा फांसी लगा कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम शिवम विश्वकर्मा पिता ओमकार निवासी वार्ड नंबर 5 मानपुर बताया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर मे कोई नहीं था, इसी दौरान युवक ने खेत के पीछे एक पेड़ पर […]

You May Like