युवक फांसी पर झूला

उमरिया। एक युवक द्वारा फांसी लगा कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम शिवम विश्वकर्मा पिता ओमकार निवासी वार्ड नंबर 5 मानपुर बताया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर मे कोई नहीं था, इसी दौरान युवक ने खेत के पीछे एक पेड़ पर लटक कर आत्महया कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने हालात का जायजा लिया तथा आवश्यक कार्यवाही पूरी की। पीएम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक के रिश्तेदारों ने बताया कि शिवम बेहद होनहार और मेहनती युवक था, जो किसी टेंट हाउस में काम करता था। । पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

पटेल मोटर्स एवं टाटा शोरूम पर चोरी करने वाले गिरफ्तार

Mon Mar 10 , 2025
  नवभारत न्यूज रतलाम। 2 माह पूर्व दो बड़े शोरूम में घटित हुई चोरी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। वही एक फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार 11 जनवरी […]

You May Like