बेकाबू पिकअप ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर: 11 KV के तार जमीन पर गिरे, बाल-बाल बचे लोग

टीकमगढ़: पठारी गांव के पास शराब से भरा एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गया। वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे 11 केवी हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया और तार जमीन पर गिर गए। हादसे के वक्त वाहन में सवार चालक समेत तीन लोग सुरक्षित बच गए। पिकअप की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा बीच से टूट गया और हाईटेंशन लाइन के तार सड़क पर आ गिरे।

सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, समय रहते बिजली कटने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा तार की चपेट में आने से जनहानि हो सकती थी। सूचना लगते ही मौके पर शराब कम्पनी के लोग भी पहुंच गए. बताया गया है कि यह वाहन जतारा से उपरार की शराब दुकान के लिए रवाना हुआ था।

Next Post

इंदौर में बड़े हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश: शराब कारोबारी से 1 करोड़ की उगाही, मास्टरमाइंड श्वेता जैन सहित 5 गिरफ्तार

Tue May 19 , 2026
इंदौर: शहर में हनीट्रैप के जरिए करोड़ों की उगाही का बड़ा मामला सामने आया है. शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान को फंसाकर एक करोड़ रुपए मांगने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है. कार्रवाई में महिला तस्कर अलका दीक्षित, उसका बेटा जयदीप, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी और इंटेलिजेंस […]

You May Like