माता टेकरी सहित अन्य मंदिरों में रहेगी भीड़

देवास: माता टेकरी पर विराजित मां तुलजा भवानी व मां चामुण्डा मंदिर पर नव वर्ष के प्रथम दिन भी नगर जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से भी माता रानी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते है. इसके लिये प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है. मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल रपट, सीढ़ी मार्ग के अलावा रोप वे से जाने की व्यवस्था भी है.

शहर में प्रमुख रूप से श्री खेड़ापति मंदिर, शनि मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, शहर से कुछ किमी दूर बिलावली महादेव मंदिर, नागदा में सिद्धिविनायक गणेश मंदिर है. भौंरासा में भंवरनाथ मंदिर, जिले के बागली में जटाशंकर, नेमावर में नर्मदा के तट पर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में भी नव वर्ष पर श्रद्धालु दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में आते है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है.

Next Post

राशिफल-पंचांग : 31 दिसम्बर 2025

Wed Dec 31 , 2025
पंचांग 31 दिसम्बर 2025:- रा.मि. 10 संवत् 2082 पौष शुक्ल द्वादशी बुधवासरे रात 10/51, कृतिका नक्षत्रे रात 11/11, साध्य योगे रात 7/23, वव करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार वृषभ, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0. ———————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 31 दिसम्बर 2025 उनका आगामी वर्ष: वर्ष […]

You May Like