मोदी ने फोन पर खरगे से कुशलक्षेम पूछी

मोदी ने फोन पर खरगे से कुशलक्षेम पूछी

नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से गुरुवार को फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए बताया “खरगे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके निरंतर स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूँ।”

गौरतलब है कि श्री खरगे को सांस लेने में तकलीफ के कारण मंगलवार देर रात बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री खरगे का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने को कहा है।

Next Post

मुर्मु, राधाकृष्णन और मोदी सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Thu Oct 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्रीमती मुर्मु, श्री राधाकृष्णन और श्री मोदी सहित कई अन्य नेता महात्मा गांधी की समाधि […]

You May Like