शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,3 लाख की चोरी की बाइक जब्त

भोपाल। टीटी नगर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक दो पहिया वाहन भी जब्त किया है, जिसकी कीमत 3 लाख रूपए है.

पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल को फरियादी निखिल कुमार (22) निवासी बाणगंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई. निखिल ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले देर रात को उसकी महंगी बाइक घर के बाहर खडी थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की.

पुलिस ने संदिग्ध वाहनों कि चेकिंग के लिए चैकिंग प्वाईन्ट लगाकर बिना नम्बर प्लेट और स्पष्ट नहीं लिखे होने के साथ ही संदिग्ध वाहनों की चैकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे रोका गया. आरोपी से वाहन के कागजात मांगे जाने पर वह नहीं दिखा सका. आरोपी को थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की. आरोपी ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा किया. आरोपी की पहचान हर्ष हवेलिया (25) निवासी बाणगंगा के रूप में की गई. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया.

Next Post

व्यवहार प्रबंधन: पूँजी निर्माण की लुप्त हो चुकी कड़ी

Thu Apr 9 , 2026
आशीष मलवीय, प्रमुख (डिस्ट्रिब्यूशन), वेल्थ मैनेजमेंट, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज निवेश करते समय जोखिम उठाने की क्षमता, समय सीमाएँ, निवेश प्रबंधक की गुणवत्ता और परिसंपत्ति आवंटन जैसे कारकों का ध्यान रखा जाना चाहिए और इनके अनुरूप ही निवेश किया जाना चाहिए, यह हम सब समझते हैं। इन कारकों के अलावा […]

You May Like