अंबिकापुर सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

अंबिकापुर, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चठिरमा के पास शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार अंबिकापुर की ओर आ रही थी, जिसमें तीन युवक और दो युवतियां सवार थीं। चठिरमा के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई एक युवक व एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

 

Next Post

1.18 करोड़ के इनामी सहित कुल 23 नक्सलियों का सामूहिक समर्पण

Sat Jul 12 , 2025
सुकमा, 12 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों में सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक करोड़ 18 लाख रुपये के इनामी नक्सली सहित कुल 23 नक्सलियों ने शनिवार को सामूहिक आत्मसमर्पण कर दिया। सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा बलों के समक्ष इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। […]

You May Like