आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सैमी पर लगा जुर्माना

दुबई, 29 जून (वार्ता) वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी पर पहले टेस्ट के दूसरे दिन आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

यह जुर्माना सैमी द्वारा दूसरे दिन के आखिर में मीडिया से बातचीत के दौरान की गई टिप्पणियों से संबंधित है। उन्होंने पूरे दिन के खेल में कई घटनाओं के संदर्भ में मैच अधिकारियों में से एक की आलोचना की थी।

41 वर्षीय सैमी को संहिता के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह किसी अंतरराष्ट्रीय मैच या किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी के सहायक कर्मचारी, मैच अधिकारी या किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में भाग लेने वाली टीम में होने वाली घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना या अनुचित टिप्पणी से संबंधित है।

सैमी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माने के साथ ही अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है। सैमी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि इस टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 159 रनों से हराया था।

Next Post

खरगे ने रथयात्रा में भगदड़ से हुए नुकसान पर जताया शोक

Sun Jun 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ के कारण श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री खरगे ने कहा,“महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ से मैं बहुत दुखी […]

You May Like