स्वस्थ शरीर और बौद्धिक बल ही युवाओं की असली पूंजी – यादव

भोपाल, 12 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि स्वस्थ शरीर और बौद्धिक बल ही युवाओं की असली पूंजी है।

डॉ यादव ने यहां स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘युवा दिवस’ के अवसर पर स्थानीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित ‘सामूहिक सूर्य नमस्कार’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ शरीर और बौद्धिक बल के साथ ही अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रभक्ति और युवाशक्ति को सर्वोपरि मानने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने संदेश दिया है कि उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हाे जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जिस गति से भारत देश आगे बढ़ रहा है, निश्चित ही 21वीं सदी भारत की होगी।

 

Next Post

अवैध रूप से चायनीज मांझा बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun Jan 12 , 2025
पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ इंदौर: शहर में चायनीज मांझे पर प्रतिबंध होने बावजूद कुछ लोग इसे चोरी छीपे बेच रहे है. संयोगितागंज पुलिस ने तीन आरोपियों को इसे बेचते हुए गिरफ्तार किया है. जिनमें से एक नाबालिग है, पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.संयोगितागंज थाना प्रभारी […]

You May Like