पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
इंदौर: शहर में चायनीज मांझे पर प्रतिबंध होने बावजूद कुछ लोग इसे चोरी छीपे बेच रहे है. संयोगितागंज पुलिस ने तीन आरोपियों को इसे बेचते हुए गिरफ्तार किया है. जिनमें से एक नाबालिग है, पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.संयोगितागंज थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि पुलिस आयुक्त द्वारा आदेशित किया गया है कि शहर में चायनीज मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. बावजूद कुछ लोग इसे चोरी छुपे बेच रहे है.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग चायनीज मांझे की बिक्री चोरी छूपे कर रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना क्षेत्र की कुछ दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की जिसमें नंदबाग कालोनी में रहने वाले 20 वर्षीय अनुराग पिता लखन जायसवाल, मेवाती मोहल्ला में रहने वाले 53 वर्षीय शफीक पिता अब्दुल हुसैन के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अनुराग के कब्जे से 6 सौ रुपए कीमत के 3 रोल तथा शफीक के कब्जे से भी चायनीज मांझे के कई रोल जब्त किए है. पुलिस ने तीनों ही आरोपियों के खिलाफ धारा 223 बीएनएस में प्रकरण दर्जकर घातक चायनीज मांझा के स्रोतों के बारे में पूछताछ कर रही है.
