कौशल आधारित कोर्स अत्यंत आवश्यक : प्रो. गिडवानी

शाजापुर: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय शाजापुर के अंग्रेजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी के अंतर्गत संचालित एड-ऑन कोर्स कम्यूनिकेशन स्किल्स एंड फंक्शनल इंग्लिश के अंतर्गत एक विशेष सत्र का आयोजन किया.प्रभारी प्राचार्य प्रो. मीनू गिडवानी ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ऐसे कौशल आधारित कोर्स अत्यंत आवश्यक हैं.

महाविद्यालय के आईक्यूएसी एवं नैक को-ऑर्डिनेटर डॉ. अरुण कुमार बोड़ाने ने कहा कि आईक्यूएसी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ावा देना है. यह कोर्स विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा. इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. दिव्या गेहलोत्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय उज्जैन ने विद्यार्थियों को प्रभावी संचार कौशल, फंक्शनल इंग्लिश, साक्षात्कार तकनीक एवं व्यक्तित्व विकास पर मार्गदर्शन दिया. कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ. अर्चना वर्मा ने जानकारी दी कि यह कोर्स पूर्णत: नि:शुल्क है और समापन पर प्रमाण-पत्र दिया जाएगा.

Next Post

चाकू की नोक पर 15 टन प्याज से भरा ट्रक लूटने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

Wed Oct 14 , 2026
टोंकखुर्द: थाना क्षेत्र में प्याज से भरे ट्रक की लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चालक और क्लीनर को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूटा गया प्याज, ट्रक, नकदी, मोबाइल, […]

You May Like