दमोह: चार वर्षीय मासूम मीनाक्षी सिंह ठाकुर की संदिग्ध कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को वाहन में रखकर परिजन अस्पताल चौराहे पर धरने पर बैठ गए।
सूचना मिलते ही सीएसपी एच.आर. पांडे, तहसीलदार राबिन जैन, आशुतोष गुप्ता और कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। काफी प्रयासों के बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल ले जाया गया।
