
सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी पचौर में स्थित शासकीय आईटीआई कॉलेज के छात्रावास के भवन में पीछे में लगे लोहे की गेट एवं खिड़कियों के ग्रिल को कबाड़ चोरों ने पार कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई कॉलेज पचौर के छात्रावास भवन के पीछे द्वार पर लगे लोहे के गेट एवं खिड़कियों के ग्रिल, दरवाजा को पिछले दिनों कबाड़ चोर गैस कटर से काट ले गये। कोतवाली पुलिस इन चोरों को सूचना के बावजूद अब तक नही तलाश पाई। आईटीआई प्रबंधन ने द्वार को सीट के सहारे बंद करा दिया है।
