ग्वालियर सराफा में सजी सबसे बड़ी होलिका, 25 हजार कंडों से हुई तैयार, गुप्तेश्वर मंदिर से होगी होलिका दहन की शुरुआत

ग्वालियर: ग्वालियर में आज सोमवार को होलिका दहन के साथ रंगों के त्योहार होली की शुरुआत हो जाएगी। सबसे पहले शाम 6:30 बजे गुप्तेश्वर मंदिर, 7 बजे सनातन धर्म मंदिर और आखिर में शाम 7:30 बजे अचलेश्वर मंदिर में होलिका जलाई जाएगी। ग्वालियर की सबसे बड़ी होली सराफा बाजार में जलाई जाती है। इस बार भी यहां 25 हजार कंडों से लगभग 15 फीट ऊंची होलिका बनाई गई है।
ग्वालियर में कुल 965 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इनमें सराफा बाजार, अचलेश्वर महादेव मंदिर, सन, मोटे गणेश मंदिर और करौली माता मंदिर प्रमुख रहेंगे। सराफा बाजार में व्यापारियों द्वारा मुहूर्त में होलिका दहन शाम 7 बजे किया जाएगा। 15 फीट ऊंची होली में होलिका की गोद में प्रह्लाद की प्रतिमा विराजित है। शहर के हजारों लोग इस विशेष होलिका दहन को देखने आएंगे।
पंडित घनश्याम शास्त्री ने बताया कि आज 2 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा शाम 5:55 बजे प्रारंभ होगी। पूर्णिमा के साथ ही भद्रा का भी आगमन हो जाएगा, जो अगले दिन 3 मार्च को सुबह करीब 5:28 तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन वर्जित माना जाता है, किंतु इस बार 3 मार्च को पूर्णिमा प्रदोष व्यापिनी (शाम के समय) नहीं है इसलिए 2 मार्च को ही दहन शास्त्रोक्त है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2 मार्च की 6:21 बजे से 7:19 बजे तक रहेगा। वहीं सामान्य मुहूर्त रात्रि 2:37 से पूर्व तक रहेगा, इसके साथ वर्जित समय रात्रि 2:37 से 4:33 के मध्य दहन न करें।
सनातन धर्म मंदिर में 3000 कंडों से जलेगी होली
शहर के प्रमुख सनातन धर्म मंदिर में परंपरा के अनुसार रात 7 बजे होलिका दहन किया जाएगा। यहां 3000 कंडों से बनी होली जलाई जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु होलिका की परिक्रमा एवं पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देंगे।

Next Post

लेबनान से दागे गए प्रोजेक्टाइल, उत्तरी इज़राइल में गूंजी सायरन की आवाजें

Mon Mar 2 , 2026
तेल अवीव। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार को जानकारी दी कि लेबनान की ओर से दागे गए प्रोजेक्टाइल के कारण उत्तरी इज़राइल के कई इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज उठे। हालिया अवधि में लेबनानी क्षेत्र से इस तरह की यह पहली घटना बताई जा […]

You May Like

मनोरंजन