इंदौर की बेटी अनन्या ओडिशा के राज्यपाल की एडीसी बनीं

इंदौर : 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी ने उड़ीसा के राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति की एड-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में कार्यभार संभाला। इसके साथ ही वह ओडिशा में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।अपनी नियुक्ति से पहले अवस्थी कटक अर्बन पुलिस डिस्ट्रिक्ट में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर कार्यरत थीं। अनन्या इंदौर की रहने वाली है और वह मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आशुतोष अवस्थी की बिटिया
है ।

नियुक्ति के बाद मीडिया से बातचीत में अवस्थी ने कहा,पेशेवर रूप से यह जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण पद है, जो मुझे बहुत अनुभव प्रदान करेगा। एक संवैधानिक पदाधिकारी की सेवा करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों की बात है। मुझे विश्वास है कि यह कई महिलाओं और युवा लड़कियों को सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में आने और अपने सपनों को बिना किसी डर के पूरा करने के लिए प्रेरित
करेगा ।

Next Post

​अतिक्रमण पर एक्शन: न्यू मार्केट, बोट क्लब और लिंक रोड समेत कई इलाकों से हटे अवैध कब्जे

Tue Jun 2 , 2026
भोपाल: नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण और मुख्य मार्गों पर यातायात को बाधित करने वालों पर की गई. जिन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया है उनमें सूरज नगर, पीएनटी चौराहा, भदभदा ताज […]

You May Like