
अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया
शाजापुर, 15 मार्च. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 9वीं तथा 11वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शनिवार को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश सहित शाजापुर में घोषित किया गया.
प्राचार्य प्रवीण कुमार मंडलोई ने बताया कि कक्षा 9वी में दर्ज 244 विद्यर्थियों में परीक्षा में 244 विद्यार्थी सम्मिलित होकर 85 प्रतिशत तथा 11वी में दर्ज 231 में 230 विद्यार्थी सम्मिलित होकर 87 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. उत्कृष्ट विद्यालय में परिणाम घोषित किया जाकर अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया.
सीएम राइज स्कूल का कक्षा 9 वी एवं 11 वी का परीक्षा परिणाम घोषित- सुसनेर, डग रोड स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल का सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम 15 मार्च को घोषित किया गया. कक्षा 9 वी में शाला में अध्ययनरत 207 छात्रों में से 198 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें से 104 छात्र उत्तीर्ण हुए एवं 11 छात्रों को पूरक आई, कक्षा 9 वीं का परीक्षा परिणाम 52.53 प्रतिशत रहा. कक्षा 11 वी में कुल दर्ज 157 छात्रों में से 156 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए इनमें से 108 छात्र उत्तीर्ण हुए एवं 14 छात्रों को पूरक आई. कक्षा 11 वी का परीक्षा परिणाम 69.23 प्रतिशत रहा. संकायवार 11 वी के परीक्षा परिणाम के अनुसार कला समूह में 70.14 प्रतिशत, विज्ञान समूह में 68.08 प्रतिशत व कृषि समूह में 69.05 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा. विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
उत्कृष्ट विद्यालय के ये रहे टापर…
कक्षा 9वी की मेरिट सूची में तनीषा प्रजापति 92.60 फीसद, अंतिम बाला सोलंकी 89.60, रुद्र प्रताप सिंह चंदेल 89.60, चेतन सिंह 88.80 तथा कक्षा 11वी की मेरिट सूची में हेमलता सोलंकी 87.40 जीवविज्ञान संकाय, अरविंदसिंह 84.20 कला संकाय, देवेंद्र सिंह गुर्जर 84.20 कला संकाय, जयलक्ष्मी नरवले 81.80 गणित संकाय, श्रुति गामी 81.00 वाणिज्य संकाय, राहुल नायक 76.20 फीसद अंक कृषि संकाय में प्राप्त किए. परीक्षा प्रभारी सियाराम पाटीदार ने बताया कि सभी उत्तीर्ण को कक्षोन्नत कर एक अप्रैल में प्रवेशोत्सव के साथ नवीन सत्र की कक्षाएं लगना प्रारंभ हो जाएगी.परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे.
