
सीधी।जिले भर में पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग एवं भ्रमण जारी है। पुलिस की सक्रियता बढ़ने से आमजन में सुरक्षा तथा अपराधियों में भय का माहौल है।पुलिस द्वारा सघन एवं प्रभावी बाइक पेट्रोलिंग, फिक्स पॉइंट लगाकर विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग की जा रही है । बाइक पेट्रोलिंग द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र के संवेदनशील जगहों, संदिग्ध गतिविधि वाले स्थानों, धार्मिक स्थानों, संकरी गली-कूचों में प्रभावी ढंग से जारी है। बाइक पेट्रोलिंग को प्रत्येक शाम को थाना/चौकी क्षेत्र में पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों अथवा थाना/ चौकी प्रभारियों द्वारा विधिवत ब्रीफिंग उपरांत रवाना किया जाता है जो पेट्रोलिंग दस्ता देर रात्रि तक भ्रमण करता है जिससे आमजन सुरक्षित महसूस कर सकें।
