संस्कारधानी की सुषमा आज बिलासपुर में लेंगी शपथ

जबलपुर। संस्कारधानी की धरती ने जिस बेटी को शिक्षा और संस्कार दिए, अब वही बेटी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की न्यायिक पीठ पर बैठकर न्याय की नई जिम्मेदारी संभालेगी। शहर में पढ़ी-लिखीं सुषमा सावंत को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। सुषमा सावंत की इस नियुक्ति ने संस्कारधानी का मान बढ़ाते हुए शहर को गौरान्वित किया है।

दरअसल केंद्र सरकार ने मंगलवार को नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। वह आज 10 सितंबर को बिलासपुर में शपथ लेंगी।

Next Post

चैक बाउंस की आरोपी महिला को छह माह की सजा

Thu Sep 10 , 2026
जबलपुर। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी डॉ. गौरव गर्ग की अदालत ने चैक बाउंस के मामले में महिला राखी अग्रवाल को दोषी पाया है। अदालत ने आरोपी महिला को छह माह की सजा व एक लाख 58 हजार रुपये की राशि एक माह में अदा करने के निर्देश दिये है। राशि […]

You May Like