ग्वालियर: महिला शक्ति मंच द्वारा सरकारी स्कूल के गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क समर कैंप की शुरुआत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार शामिल हुए।महिला शक्ति मंच की संस्थापक अध्यक्ष तारा साहा ने बताया कि इस समर कैंप में गरीब बच्चों को डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग, पेंटिंग की निःशुल्क ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
मंच की संस्थापक अध्यक्ष तारा साहा और उनकी सहयोगी महिलाओं ने बच्चों को कॉपी, किताब, स्कूल बैग, पानी की बोतले निःशुल्क वितरित की जिससे गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। महिला सदस्यों ने बच्चों के साथ डांस भी किया और उनके लिए एक मोटिवेशनल सेमिनार का भी आयोजन किया। मंच की संस्थापक अध्यक्ष तारा साहा के साथ समाजसेवी कृष्णा भदौरिया, पिंकी राठौर मुख्य रूप से शामिल रहीं।
