इजरायली हमलों में बच्चे समेत आठ लोगों की मौत

गाजा, (वार्ता) युद्धविराम लागू होने के बावजूद फिलिस्तीन के गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में एक चार वर्ष के बच्चे समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है।

अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी गाजा शहर के अल-रिमाल इलाके में काहिरा विद्यालय के पास आम नागरिकों के समूह पर मिसाइल हमले में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है।

वहीं, दक्षिणी शहर खान यूनिस के अल-मवासी इलाके में एक ड्रोन हमले में गश्त कर रहे पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हमास संचालित गृह मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है।

दूसरी ओर, इजराश्ली सेना ने दावा किया है कि उसने सैन्य अभियानों से जुड़े संदिग्धों को निशाना बनाकर ये दो हमले किए थे, हालांकि अभी तक इसके संबंध में कोई विस्तृत जानकारी या साक्ष्य साझा नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम लागू हुआ था, लेकिन इजरायली हवाई हमले लगातार जारी हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, युद्धविराम के बाद से अब तक 1,580 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, सात अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इस भीषण संघर्ष में अब तक गाजा में कुल 74,594 लोगों की जान जा चुकी है।

 

Next Post

ब्रिटेन : अमेरिकी दूतावास के बाहर 'फिलिस्तीन एक्शन' के समर्थन में प्रदर्शन, 300 से अधिक लोग गिरफ्तार

Mon Nov 2 , 2026
लंदन, 02 नवंबर (वार्ता) ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रतिबंधित संगठन ‘फिलिस्तीन एक्शन’ के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 300 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, शनिवार को नाइन एल्म्स इलाके में सैकड़ों लोग एकत्र हुए थे, जिनमें […]

You May Like