टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने अश्विन ने पीछे छोड़ा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का तीसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुमराह के तीन विकेटों ने उन्हें रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने और मेन्स T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने में मदद की। अश्विन ने भारत के लिए 24 T20 वर्ल्ड कप मैच खेले और 32 बैट्समैन को आउट किया, जबकि बुमराह के नाम अब 22 मैचों में 33 विकेट हैं।

इन बल्लेबाजों को बुमराह ने किया चलता

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। डी कॉक 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बना सके और बुमराह ने शुरुआत में ही दबाव बना दिया।

अपने दूसरे ओवर में बुमराह ने एक और बड़ा झटका दिया। इस बार उनका शिकार बने रयान रिकेल्टन, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करते हैं। रिकेल्टन को ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे ने कैच लपककर पवेलियन भेजा। बुमराह यहीं नहीं रुके। उन्होंने साउथ अफ्रीका की पारी के 19वें ओवर में कॉर्बिन बॉश को आउट कर अपना तीसरा विकेट पूरा किया। बॉश का कैच खुद बुमराह ने अपनी ही गेंद पर लपका।

अर्शदीप सिंह ने की अश्विन की बराबरी

दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को दबाव में रखा। इन विकेटों के साथ अर्शदीप ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने कुल 32 विकेट पूरे कर लिए और इस मामले में रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली।

 

 

Next Post

तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा

Mon Feb 23 , 2026
इंदौर: तय समय और ध्वनि सीमा का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाना एक आयोजक को महंगा पड़ गया. खजराना पुलिस ने वेलोसिटी टॉकीज के पास बिना अनुमति संचालित हो रहे डीजे पर कार्रवाई करते हुए साउंड सिस्टम और डीजे वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी मनोज […]

You May Like