अदनान के लैपटॉप से आईएसआईएस संग चैट के सुराग मिले

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में रहने वाले एक संदिग्ध आतंकी अदनान के रहस्य दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल खोल रही है. अदनान को लेकर अबतक की मिली जानकारी के अनुसार वह सीध तौर पर आईएसआईएस से संपर्क में था. दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की तैयारी आतंकी संगठन के गुर्गों की ओर से लगभग पूरी कर ली गई थी. भोपाल के अदनान के साथ उसके दूसरे शहरों के अन्य साथियों पर भी स्पेशल सेल ने शिकंजा कसा है.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने संदिग्ध आतंकियों के आनलाइन डार्क एप, टेलीग्राम और आईएमओ अकांउट पर नजर बनाते हुए उनके सीध सीरिया से जुड़े आतंकी संगठन के दिशा निर्देश पर नजरें बनाए रखी. भोपाल के अदनान को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि वह अपने इन एकांउट के जरिए सीधे अपने संगठन के लोगों से घर पर रहते हुए ही संपर्क में था.

अदनान के घर वालों से जुड़े करीबियों के अनुसार उसके पिता अपने बेटे का बेहतर कैरियर चाहते थे. इसके लिए वह अदनान को लगातार पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए सीए की तैयारी भी करा रहे थे. अदनान के लिए घर के पहली मंजिल पर एक खास कमरा भी तैयार कराया गया था, जहां वह शुकून से रहकर पढ़ाई कर सके. जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल ने जब अदनान के घर पर कार्रवाई कि तो उसके लैपटाप और मोबाइल फोन में मिले आनलाइन अकाउंट और की गई चैट का विवरण भी मिला.

Next Post

अमेरिका ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पर नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने में विफल रहने का लगाया आरोप

Sat Oct 25 , 2025
गटन, 25 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने में विफल रहने और कार्टेल्स को “फलने-फूलने” देने का आरोप मढ़ते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा […]

You May Like