पागल कुत्ते का खौफ : 20 से ज्यादा लोगों को काटा, अस्पताल में लगी पीड़ितों की भीड़

इटारसी। शहर में गुरुवार को एक आवारा कुत्ते ने उत्पात मचाते हुए 20 से अधिक लोगों को काट डाला। शाम से लेकर देर रात तक कुत्ता बस स्टैंड से नीमवाड़ा क्षेत्र तक लोगों को निशाना बनाता रहा। पीड़ितों में महिलाएं, बाइक सवार और पैदल राहगीर शामिल हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ. विकास जैतपुरिया ने सभी का इलाज किया। कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित आनंद परते ने बताया कि बस स्टैंड के पास कुत्ते ने उन पर हमला कर बाइक समेत गिरा दिया, जिससे उनके हाथ-पैर पर गहरे घाव हो गए। इसी तरह शुभम चौरे को नीमवाड़ा में कुत्ते ने काटा और वह भी बाइक से गिर पड़े। घायलों में पारुल जैन, कमलेश, राहुल यादव, प्रदीप, शक्ति सिंह, कमल और अशोक सहित कई लोग शामिल हैं।

घटना के बाद नगर पालिका टीम ने रातभर कुत्ते की तलाश की और सुबह उसे पकड़ लिया। इस दौरान कुछ डॉग लवर्स ने पकड़ने की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के सख्त रुख के बाद विरोध थम गया। अचानक हुए इस हमले से शहर में दहशत का माहौल है।

Next Post

बस्तर दशहरा का आमंत्रण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को

Fri Sep 19 , 2025
नयी दिल्ली/जगदलपुर,19 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें इस वर्ष आयोजित होने वाले बस्तर दशहरा पर्व में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक निमंत्रण दिया। इस अवसर पर दशहरा समिति के मांझी-चालकी सदस्य एवं मेंबरिन भी मौजूद रहे। मुलाकात के […]

You May Like