बस्तर दशहरा का आमंत्रण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को

नयी दिल्ली/जगदलपुर,19 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें इस वर्ष आयोजित होने वाले बस्तर दशहरा पर्व में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर दशहरा समिति के मांझी-चालकी सदस्य एवं मेंबरिन भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री को माँ दंतेश्वरी की पवित्र छवि भेंट की गई है।

वरिष्ठ पत्रकार करीमुद्दीन के मुताबिक बस्तर दशहरा की पहचान मुरिया दरबार से भी जुड़ी हुई

है। रियासत काल से चली आ रही इस परंपरा में गाँवों के मांझी-चालकी और मेंबर-मेंबरिन अपनी समस्याएँ राजा के समक्ष रखते थे। आज़ादी के बाद यह परंपरा लोकतांत्रिक व्यवस्था में ढल गई है जहाँ जनता की भावनाएँ और समस्याएँ अब चुने हुए जनप्रतिनिधियों एवं शीर्ष नेतृत्व के सामने रखी जाती है।

सांसद ने कहा कि “यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण होगा जब देश के गृहमंत्री अमित शाह पहली बार मुरिया दरबार में शामिल होकर जनभावनाओं को सुनेंगे। इससे वे बस्तर की अद्वितीय संस्कृति को नजदीक से जानेंगे और उसे पूरे भारतवर्ष तक पहुंचाने का काम करेंगे।”

Next Post

दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में पहुंचा मिताग तूफान

Fri Sep 19 , 2025
गुआंगझोउ, 19 सितंबर (वार्ता) मिताग तूफान शुक्रवार को दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा। तूफान के पहुंचने के समय इसका अधिकतम वायु बल 1500 मीटर प्रति मिनट था। प्रांतीय मौसम विज्ञान वेधशाला के मुताबिक मिताग तूफान दोपहर करीब 14:50 बजे ग्वांगडोंग प्रांत में शानवेई शहर के तट से टकराया और […]

You May Like