गुआंगझोउ, 19 सितंबर (वार्ता) मिताग तूफान शुक्रवार को दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत पहुंचा। तूफान के पहुंचने के समय इसका अधिकतम वायु बल 1500 मीटर प्रति मिनट था।
प्रांतीय मौसम विज्ञान वेधशाला के मुताबिक मिताग तूफान दोपहर करीब 14:50 बजे ग्वांगडोंग प्रांत में शानवेई शहर के तट से टकराया और उस समय इसका अधिकतम वायु बल 1500 मीटर प्रति मिनट था।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि मिताग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और भीतरी क्षेत्रों की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होता जाएगा।
