
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेरखेडी सुवंश मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाईयो सहित तीन की मौत हो गई है ।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह सुरजपुरा थाना गढाकोटा निवासी रोहित पटेल के 21 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र और 17 वर्षीय सेवक मोटरसाइकिल से पीथमपुर इंदौर की ओर जा रहे थे। जो कि पीथमपुर मे किसी कंपनी मे कार्यरत थे। बेरखेडी सुवंश के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । जिसमे गंभीर रूप से घायल दोनो भाईयो की मौत हो गई तो वही इसी वाहन की टक्कर से नरयावली डिपो मे पदस्थ एक्स आर्मीमेन अजय पिता परमानन्द लारिया उम्र 44 वर्ष निवासी मकरोनिया की भी मौत हो गई। जो कि मोटरसाइकिल से सागर की ओर आ रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनो को सौप दिये।
