केएल राहुल और सुंदर से होगी भारत को उम्मीदें

India vs South Africa, Day 2: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा। आज दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों पर नजरें रहेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने सभी विकेट खोकर 159 रन बनाए। उसके बाद भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बना चुकी है। भारत के लिए के केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। साउथ अफ्रीका अच्छी शुरुआत के बावजूद बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं टांग पाया। इसका मुख्य कारण ईडन गार्डन्स की पिच का असमतल उछाल रहा। इस पिच पर आज भारतीय बल्लेबाजों का टेस्ट होगा। केएल राहुल के साथ वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाजों से उम्मीद रहेगी।

Next Post

सीएमएचओ ने किया पीसी सेठी अस्पताल का औचक निरीक्षण

Sat Nov 15 , 2025
इंदौर:स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सामने आई शिकायतों की जांच करने पहुंचे शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को पीसी सेठी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. आरोप था कि इलाज के लिए आने वालों को डॉक्टरों की लेट लतीफी के कारण परेशान होना पड़ रहा है. मौके पर हुई जांच में स्थिति […]

You May Like